Bihar Diesel Anudan Online Apply 2022
|
Bihar Diesel Anudan Online Apply 2022 इस योजना की शुरुआत बिहार सरकार के तरफ से राज्य के किसानो के लिए की गयी है | इस योजना के तहत राज्य सरकार के तरफ से किसानो को अपने खेतो की सिंचाई के लिए डीजल खरीदने के लिए अनुदान दिया जाता है | जिससे की कम वर्ष के कारण किसानो की फसल का नुकसान न हो |
किसान अपनी खेतो के सिंचाई डीजल से चलने वाले मशीन के माध्यम से कर सके |इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गये है ऐसे किसान जो इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते है वो जल्द से जल्द इसके लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करे | इसके लिए आवेदन कैसे करना है इसके बारे में निचे विस्तार में जानकारी दी गयी है |
बिहार डीजल अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन :- 29-07-2022
इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ
|
- खरीफ फसलो की डीजल पम्पसेट से सिंचाई के लिए क्रय किये गए डीजल पर 60 रुपये प्रति लीटर की दर से 600 रूपये प्रति एकड़ ,प्रति सिंचाई डीजल अनुदान दिया जायेगा |
- धान का बिचड़ा एवं जुट फसल की अधिकतम 2 सिंचाई के लिए 1200 रूपये प्रति एकड़ |
- खरीफ फसल में धान, मक्का अन्य खरीफ फसलो के अंतर्गत दलहनी ,तेलहनी ,मौसमी सब्जी ,औषधीय एवं
- सुगन्धित पौधे की अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 1800 रूपये प्रति एकड़ |
- प्रति किसान अधिकतम 08 एकड़ के लिए डीजल अनुदान देय होगा |
- वैसे किसान जो दुसरे की जमीन पर खेती करते है (गैर-रैयत), उन्हें प्रमाणित /सत्यापित करने के लिए सम्बंधित वार्ड सदस्य एवं कृषि समन्वयक के द्वारा पहचान की जाएगी |
- सत्यापित करते समय यह ध्यान रखा जायेगे की वास्तविक खेती करने वाले जोतदार को ही अनुदान का लाभ मिले |
- केवल वैसे ही किसान इस योजना के तहत आवेदन करे ,जो वास्तव में डीजल का उपयोग कर सिंचाई कर रहे है |
- डीजल का क्रय कर वास्तव में सिंचाई के लिए उपयोग किया गया है ,की जाँच संबधित कृषि समन्वयक द्वारा किया जायेगा |
- अधिकृत पेट्रोल पम्प से डीजल क्रय के उपरांत डिजिटल पावती रसीद (डिजिटल वाउचर) जिसमे किसान का 13 अंक का पंजीकरण संख्या का अंतिम दस अंक अंकित हो मान्य होगा |
- दिनांक 30/10/2022 तक सिंचाई के लिए क्रय किये गये डीजल के लिए यह मान्य होगा |
- इस योजना का लाभ ऑनलाइन पंजीकृत किसानो को ही दिया जायेगा |
किसान पंजीयन संख्या
फोटो
आवास प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
डीजल विक्रेता की रसीद
बैंक खाता पासबुक
- इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले DBT के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- वहां आपको इसके लिए आवेदन करने का लिंक मिलेगा |
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा |
- जिसके माध्यम से आप इसके लिए आवेदन कर सकते है |
|