Bihar Fasal Sahayata Yojana 2022 kharif
|
बिहार फसल सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गये है | इस योजना के तहत आप खरीफ मौसम की सभी प्रमुख फसलो के लिए आवेदन कर सकते है | इस योजना के तहत लाभ के लिए किसानो को सिर्फ फसल एवं बुआई का रकवा की जानकारी देनी होगी |
खरीफ मौसम की फसल यथा :- अगहनी धान, भदई मकई एवं सोयाबीन (समस्तीपुर, खगड़िया एवं बेगुसराय के लिए) को शामिल किया गया है | इस योजना के तहत लाभ के लिए किसान ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है | इस योजना के तहत किसान एक से अधिक फसलो के लिए लाभ के लिए आवेदन कर सकते है |
- Start date for online apply :- 1 August 2022
- Last date for online apply :- 31 October 2022
इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ
|
- इस योजना के तहत 7500/- रुपये प्रति हेक्टेयर (20% तक क्षति होने पर ) दिया जायेगा |
- इस योजना के तहत 10000/- रूपये प्रति हेक्टेयर (20% से अधिक क्षति होने पर) दिया जायेगा |
इस योजना के तहत भुगतान की प्रक्रिया
|
इस योजना के निर्देशों के तहत चयनित ग्राम पंचायतो के आवेदक किसानो को सत्यापनोपरांत DBT के माध्यम से आधार लिंक्ड बैंक खाता में सहायता राशि का भुगतान किया जायेगा |
Bihar Fasal Sahayata Yojana 2022 kharif के तहत लाभ लेने के लिए योग्यता
|
- इस योजना के तहत रैयत एवं गैर रैयत तथा आंशिक रूप से रैयत एवं गैर रैयत दोनों श्रेणी में शामिल किसान को लाभ दिया जायेगा |
- इस योजना के तहत नगर पंचायत/नगर परिषद क्षेत्र के किसान भी लाभ ले सकते है |
- इस योजना के तहत किसान एक से ज्यादा फसलो का चयन कर सकता है |
- इस योजना के तहत अधिकतम 2 हेक्टेयर प्रति किसान हेतु सहायता राशी का भुगतान किया जायेगा |
रैयत किसान :-
- अद्यतन भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र /राजस्व रसीद (31 मार्च 2022 के पश्चात् निर्गत)
- स्व घोषणा पत्र
गैर रैयत किसान :-
- स्व घोषणा पत्र (वार्ड सदस्य अथवा किसान सलाहकार द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित)
रैयत एवं गैर रैयत दोनों श्रेणी के किसान :-
- अद्यतन भू स्वामित्व प्रमाण पत्र /राजस्व रसीद (31 मार्च 2022 के पश्चत निर्गत)
- स्व घोषणा पत्र (वार्ड सदस्य अथवा किसान सलाहकार द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित)
इस योजना के तहत लाभ के लिए आप तीन प्रकार से आवेदन कर सकते है |
- पहला :- सहकारिता विभाग के विभागीय पोर्टल के माध्यम से |
- दूसरा :- ई-सहकारी मोबाइल एप्प (प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है) के माध्यम से |
- तीसरा :- कॉल सेंटर (सुगम) पर फ़ोन के माध्यम से – (टोल फ्री न0 :- 18001800110)
सहकारिता विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऐसे करे आवेदन
|
- इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा |
- वहां जाने के बाद आपको निचे आना है |
- इसके निचे Highlights में आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना / अधिप्राप्ति हेतु निबंधन के लिए यहाँ क्लिक करे का विकल्प मिलेगा |
- आपको उस पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपके सामने के नया पोर्टल खुलेगा |
- जहाँ आपको इस योजना के तहत आवेदन करने का लिंक मिलेगा |
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा |
- जिसके माध्यम से आप इस योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन कर सकते है |
|