Customer services center (CSC) को हिंदी में जन सेवा केंद्र कहा जाता है | इसका काम सरकार की योजनाओं को लोगो तक पहुचना होता है | देश का कोई भी नागरिक CSC केंद्र खोल सकता है | किन्तु इसके लिए उन्हें CSC ID की आवश्यकता होती है | ये CSC ID भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है | इसके लिए व्यक्ति को कुछ पैसे CSC ID के चार्ज के रूप में देना होता है |
CSC द्वारा दी जाने वाली सुविधा
|
Customer services center (CSC) जन सेवा केंद्र के द्वारा आम नागरिको को बहुत सारे सुविधाए प्रदान की जाती है |
ये ऐसी जगहों पर बनाये जाते है जहाँ आपको इन सभी सुविधाओं के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है |
CSC केंद्र द्वारा लोगो को दी जाने वाली सही सुविधा के बारे में पूरी जानकारी निचे दी गयी है |
- इस जन सेवा के केंद्र के माध्यम से आप जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण , आवास प्रमाण पत्र जैसे बहुत सारी सरकारी योजना के लिए आवेदन कर सकते है |
- इस के माध्यम से के माध्यम से खाते से पैसे निकाले और जमा करने की सुविधा भी दी जाती है |
- इस के माध्यम से mobile ,DTH Recharge , Electricity, Telephone जैसे बहुत सारे बिल को भरने के सुविधा दी जाती है |
- इस के माध्यम से हवाई जहाज की टिकट बुकिंग से लेकर गैस आदि बहुत सारी सुविधाओ की बुकिंग की सुविधा भी दी जाती है |
- इसके अतिरिक्त और भी बहुत सारी सुविधा CSC केंद्र को सरकार द्वारा प्रदान की जाती है |
CSC ID Ke Liye Eligibility Criteria
|
- CSC registration के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए |
- इसके लिए आवेदक के पास 12th पास होना अनिवार्य है |
- आवेदक को कंप्यूटर का बुनयादी ज्ञान होना चाहिए |
- आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी जैसी बुनियादी भाषा को लिखना और पढना आना चाहिए |
- आवेदक को अपने काम से प्रति इमानदार होना चाहिए |
CSC ID Online Apply Ke Liye Important document
|
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- शैक्षेनिक योग्यता दस्तावेज
- आवास प्रमाण पत्र
- रद्द किये गए चेक
- CSC केंद्र की अन्दर और बाहर की तस्वीरे
Self help group मुफ्त में मिलेगा CSC ID
|
ताजा अपडेट के मुताबिक SHG (Self help group) को मुफ्त में CSC ID प्रदान की जाएगी | महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के लोगो को मुफ्त में CSC ID दी जाएगी | जिससे की महिलाओ की भागीदारी बढ़ेगी | इससे न सिर्फ महिला सशक्तिकरण होगा बल्कि समाज में महिलाओं की एक अलग पहचान बनेगी |
How to apply for CSC Registration
|
- इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- जिसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा |
- वहां जाने के बाद आपको apply पर जाना होगा |
- जहाँ आपको NEW REGISTRATION का विकल्प मिलेगा |
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपने होगा |
- जहाँ आपको अपना Application type चुनना होगा |
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा |
- इसके बाद आपको इसका आवेदन फॉर्म मिल जायेगा |
- जिसे आपको भरकर जमा कर देना है |
|