fbpx

PM Kisan New Notice 2022-इन 11 लाख किसानो को नहीं मिलेगा लाभ जल्दी करे ये काम

Table of Contents

Post Name:
PM Kisan New Notice 2022 | इन 11 लाख किसानो को नहीं मिलेगा लाभ जल्दी करे ये काम
Post Date:
27-07-2022
Short Information:


भारत सरकार के तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक नोटिस जारी किया गया था | इसके तहत ये जानकारी दी गयी थी की देश के ऐसे किसान जिनका बैंक खाता उन्हें आधार एवं  NPCI से लिंक नहीं है उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जायेगा | इसी को देखते हुए बिहार सरकार के तरफ से उन किसानो की सूची तैयार की गई जो इस योजना का लाभ लेते है लेकिन उनका बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक नहीं है |बिहार में 11 लाख से अधिक ऐसे किसान है जो इस योजना का लाभ तो ले रहे है किन्तु उनका बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक नहीं है | तो ऐसे किसानो का लाभ सरकार द्वारा रोक दिया जायेगा | तो अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे है तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है | आप जल्द से जल्द इस सूची में अपने नाम की जाँच करे की आपका बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक है या नहीं |PM Kisan New Notice 2022 इस खबर से जुडी सारी जानकारी निचे विस्तार में दी गयी है | आप कैसे इसकी जाँच कर सकते है की बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक है या नहीं और नहीं है तो आप किस तरह से इसे लिंक कर सकते है | इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे | 

 इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ

PM Kisan New Notice 2022 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार के तरफ से देश के किसानो को उनकी कृषि के कार्यो में मदद करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है | इस योजना के तहत सरकार के तरफ से साल में 2000/- रूपये की तीन क़िस्त किसानो को प्रदान किया जाता है इस योजना के तहत किसानो को एक साल में 6000/- दिए जाते है जिसे की उनकी आर्थिक तौर पर कुछ मदद की जा सके |


 लाभ नहीं मिलने का कारण

भारत सरकार के तरफ से कुछ दिनों पहले एक नोटिस जारी किया गया था जिसमे ये जानकारी दी गयी थी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत दिनांक 01 अप्रैल , 2022 के बाद लाभुको को भुगतान उनके आधार एवं NPCI से लिंक बैंक खाता में किया जायेगा |


PM Kisan New Notice 2022 इसी खबर को देखते हुए बिहार राज्य में PM-Kisan के कुल लाभान्वितो की संख्या 82.57 लाख है जिसमे कुल 71.05 लाख बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक है परन्तु 11.18 लाख ऐसे किसान है ,जिनका बैंक खाता आधार NPCI से link नहीं है |



Note :- किसी भी तरह की समस्या होने पर या आवश्यक मदद के लिए अपने पंचायत के किसान सलाहकार /कृषि समन्वयक/प्रखंड कृषि पदाधिकारी /जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते है |


आपका बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक है या नहीं

  • सरकार के तरफ से सभी प्रखंड के कृषि अधिकारी को एक सूची भेजी गयी है |
  • ये सूची उन किसानो की भेजी गई है जिनका बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक से लिंक नहीं है |
  • आपका बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक है या नहीं इसकी जाँच करने के लिए आपको अपने कृषि सलाहकार से मिल कर बात करनी होगी |
  • आपको अपने कृषि सलाहकार से मिलकर इस सूची में अपने नाम की जाँच करनी होगा |


  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो जल्द से जल्द अपना बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक करवाए |
  • जिससे की आपको आगे भी इस योजना का लाभ मिलता रहे |
 ऐसे करवाए बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक

इस योजना के तहत लाभ लेने वाले लाभुको को आपना बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक करने के लिए एक आवेदन संबधित बैंक के शाखा प्रबंधक को स्वप्रमाणित आधार की छायाप्रति के साथ देना होगा | आवेदन के साथ साथ बैंक शाखा में आधार एवं बैंक पासबुक लेकर जाना होगा |


Note :- ऐसे लाभुक जिनका बैंक खाता आधार एवं NPCI से लिंक नहीं है वे लाभुक जिस बैंक खाते पर PM-Kisan का लाभ प्राप्त कर रहे थे ,उसी बैंक खाते को आधार एवं NPCI से जल्द से जल्द लिंक करवा ले |

 

Important links
Download notification Click Here
Click Here
Official website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
%d bloggers like this: